Tuesday, 23 May 2017

Triple H ने दिया मुंबई इंडियंस को तोहफा, भेजी WWE बेल्ट


मुंबई इंडियंस के जीतने की खुशी जहां सभी क्रिकेट फैंस को हो रही है वही देश विदेश के कई फैस मुंबई को कोई ना कोई बधाई संदेश व गिफ्ट भी भेज रहे है। लेकिन एक अजीब तोहफा मुंबई को WWE के चेंपियन Triple H ने भी दिया है जिसकी इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। दरअसल Triple H ने मुंबई को WWE बेल्ट ही गिफ्ट कर दिया है।
सभी लोग यह सोच रहे है कि आखिर मुंहई को यह तोहफा Triple H ने क्यों दिया क्योंकी क्रिकेट और लड़ाई का कही कोई रिश्ता नही है। इससे पहले भी कुछ दिनों पूर्व दो पहलवानों ने मैच के दौरान मुंबई का सपोर्ट भी किया था। अब यह सोचने वाली बात है कि आखिर यह पहलवान क्रिकेट पर इतना ध्यान क्यों दे रहे है तो आपको बता दे की इन पहववानों को क्रिकेट से प्यार नही है बल्कि यह सब वो भारत में WWE को बड़े स्तर पर लांच करने के लिए कर रहे है ताकि भारतीय मार्केट पर अपनी पकड़ बना सके।
वास्तव में लंबे समय से WWE की नजर भारतीय बाजार पर है. उसका उद्देश्य भारत में इस खेल को व्यापक स्तर पर ले जाना है। इसीलिए उन्होंने क्रिकेट के दीवाने भारतीय दर्शकों पर अपना जादू चलाने का फैसला किया है और यह तोहफा उनकी रणनीति का हिस्सा है।

No comments:

Post a Comment